नई दिल्ली : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सीजेपी नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की रिहाई की मांग की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि दोनों की न्यायिक हिरासत की तत्काल समीक्षा होनी चाहिए और उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। पटनायक ने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में भी तिरंगा फहराने के लिए इतनी लंबी हिरासत उचित नहीं है। उन्होंने न्यायपालिका और कार्यपालिका से अपील की कि वे सुनिश्चित करें कि युवाओं का कानून और संविधान पर भरोसा बना रहे।



