नदी में अचानक आई बाढ़ से नवादा में बह गए दो युवक

ढाढर नदी में दोनों युवकों के बहने की बात सामने आ रही है, ग्रामीणों द्वारा दोनों की खोजबीन की जा राही है, सूचना पुलिस - प्रशासन को भी दी गई है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नवादा: उफनती नदी की तेज धार में दो युवक बह (Youth Drowned) गए। जबकि, एक व्यक्ति नदी पार करने में सफल रहे। हादसा सोमवार को नवादा जिले के हिसुआ थाना इलाके के गोंदर बिगहा (Gondar Bigha) गांव के समीप हुई।

ढाढर नदी में दोनों युवकों के बहने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों द्वारा दोनों की खोजबीन की जा राही है। सूचना पुलिस – प्रशासन को भी दी गई है।

बताया जाता है कि गोंदर बिगहा गांव निवासी बमबम कुमार पिता बलिराम सिंह उम्र 35 वर्ष और शंकर कुमार पिता आदित्य सिंह उम्र 30 वर्ष गांव के समीप से गुजरी ढाढर नदी को पार कर खेत में लगी धान की फसल को देखने जा रहे थे।

नदी में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। जिसमें शंकर बहने लगा। उसे बचाने का प्रयास साथ रहे बमबम द्वारा किया गया। लेकिन वे असफल रहे और खुद भी पानी के तेज बहाव में बह गए।

घर परिवार में मचा हुआ है कोहराम

हालांकि, बमबम को तैरने आता था, लेकिन साथ रहे शंकर को बचाने के प्रयास में वे खुद भी बीच भंवर में फंस गए। लोग यह भी बताते हैं कि उन दोनों के साथ उसी गांव के भूषण सिंह भी थे। जो नदी पार कर गए।

पिछले दो दिनों से जिले के विभिन्न हिस्सों में Monsoon की बारिश हो रही है। इस कारण नदियों में पानी का बहाव शुरू हुआ है। इसके पहले तक अधिकांश नदियां सुखी थी।

इधर, दोनों युवकों के बहने के बाद उनके घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। लोग दोनों के सलामती की दुआ कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवक की लाश नहीं निकल जा सकी थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply