पलामू में लेवी वसूलने पहुंचा नक्सली DGM गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पचंबा गांव से गुरुवार को पुलिस ने आर्म्स एक्ट (Arms Act) समेत कई आपराधिक मामलों के (Criminal Cases) आरोपित रविंद्र पासवान उर्फ DGM को गिरफ्तार किया है।

नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन

हुसैनाबाद के थाना प्रभारी जगरनाथ धान के अनुसार गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ (Against The Arrested Naxalites) बिहार और झारखंड में कई FIR दर्ज हैं।

उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि नक्सली (Naxalites) रविंद्र पासवान उर्फ DGM जेजेएमएप नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य है।

वह अपने क्षेत्र में भय का वातावरण बना कर जेजेएमपी संगठन के नाम से लेवी वसूलता था।

गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार (Arrested) किया गया।

इसके बाद बिहार के टंडवा थाना क्षेत्र के काला पहाड़ में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला कर गिरफ्तार (Arrested) किया गया।

Share This Article