गुमला में हुए एनकाउंटर में भाकपा माओवादी संगठन का नक्सली राजेश उरांव ढेर, 3 लाख का…

गुमला और लातेहार जिला के थानों में कई मामले दर्ज हैं। घटना की पुष्टि रांची रेंज के DIG अनूप बिरथरे ने की है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: गुरुवार को गुमला (Gumla) जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंजनधाम जाने वाले रास्ते में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

इसमें CPI माओवादी संगठन का नक्सली राजेश उरांव मारा गया। वह 3 लाख का इनामी नक्सली था।

राजेश पर झारखंड पुलिस ने दो लाख और NIA ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था। वह मूल रूप घाघरा थाना के हुटार गांव का था।

उसपर गुमला और लातेहार जिला के थानों में कई मामले दर्ज हैं। घटना की पुष्टि रांची रेंज के DIG अनूप बिरथरे ने की है।

किन नक्सलियों पर NIA ने रखा है कितना इनाम

गौरतलब है कि 17 जुलाई 2022 को एनआइए के निर्देश पर राजेश उरांव के घर घाघरा पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया था।

चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले की जांच कर रही एनआईए ने झारखंड में एक करोड़ के इनामी पतिराम मांझी पर 10 लाख, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस, सौरभ दा पर पांच लाख, नवीन, रवींद्र गंझू, छोटू खेरवार, अमन गंझू, नीरज सिंह खेरवार और मृत्युंजय भुईंया पर चार लाख, मनीष यादव, संटू भुईयां, नागेंद्र यादव, शीतल मोची, नेशनल गंझू, कुंदन खेरवार पर तीन- तीन लाख, खतेश गंझू, रंथू उरांव, अनिल तुरी, प्रदीप सिंह खेरवार पर दो-दो लाख, राजेश उरांव, लजीम अंसारी, जितेंद्र नागेशिया पर एक-एक लाख रुपये इनाम की घोषणा कर रखी है।

TAGGED:
Share This Article