HomeझारखंडNCP विधायक कमलेश सिंह ने ED कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की...

NCP विधायक कमलेश सिंह ने ED कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की लगाई गुहार

Published on

spot_img

रांची: Money Laundering (मनी लाउंड्रिंग) के आरोपी NCP विधायक कमलेश सिंह (NCP MLA Kamlesh Singh) ने थाईलैंड  जाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कोर्ट से अपना पासपोर्ट (Passport) रिलीज करने की गुहार लगाई है।

उन्होंने अदालत से विनती की है कि उनका पासपोर्ट जल्द रिलीज करके उन्हें राहत दे दी जाए। जानकारी के मुताबिक विधायक कमलेश सिंह (Kamlesh Singh) अपने पोते का जन्मदिन (Birthday) मनाने के लिए थाईलैंड जाना है।

पति और पत्नी दोनों के खिलाफ चार्ज फ्रेम है

गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के केस में पूर्व मंत्री सह विधायक कमलेश सिंह (Kamlesh Singh) और उनकी पत्नी मधु सिंह (Madhu Singh) के खिलाफ चार्ज फ्रेम किया जा चुका है।

वहीं उनके बेटे और बेटी के ख़िलाफ भी पांच करोड़ 83 लाख 64हजार 197 रुपये मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। ED ने यह आरोप लगाया है कि कमलेश सिंह के मंत्रित्व काल के दौरान उनके बेटे सूर्य सोनल सिंह और उनकी बेटी अंकिता सिंह ने भी मनी लॉन्ड्रिंग की है। फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर हैं।

कोर्ट ने उनकी जमानत के वक्त पासपोर्ट निचली अदालत में जमा करने का आदेश दिया था। जो अभी रिलीज (Release) नहीं किया गया है। इसी को लेकर वे कोर्ट से आग्रह कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...