नई दिल्ली: कर्मचारियों की ओर से पेंशन संबंधी कागजात के निपटारे में देरी की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने बुधवार को कहा कि वह सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से पेंशन संबंधी दस्तावेज सौंपेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी पेंशन बिना किसी देरी के खाते में जमा हो। एनडीएमसी के अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि यह फैसला कई कर्मचारियों और संगठनों के उनसे संपर्क करने और यह बताने के बाद लिया गया कि पेंशन के कागजात पूरे होने में अक्सर महीनों लग जाते हैं जिससे सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को नौकरी खत्म होने के बाद भी बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे।
NDMC का बड़ा फैसला! रिटायर होते ही हाथ में मिलेंगे पेंशन के कागजात, देरी पर लगेगी लगाम
एनडीएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने पेंशन प्रक्रिया में देरी की शिकायतों पर बड़ा फैसला लिया, अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दस्तावेज व्यक्तिगत रूप से सौंपकर भुगतान सुनिश्चित करेंगे।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
