तेरी लाडली मैं में वैशाली के किरदार में नजर आएंगी नीलिमा

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना/मुंबई: चर्चित धारावाहिक निमकी मुखिया और निमकी विधायक की अनारो यानी नीलिमा सिंह अब स्टार भारत के अगले शो तेरी लाडली मैं में भी नजर आएंगी।

इस शो में नीलिमा सिंह वैशाली के किरदार नजर आएंगी।

इसकी जानकारी उन्होंने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है।

नीलिमा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, पूरी दुनिया भ्रमण करने के बाद घर लौट कर जो सुकून और खुशी मिलती है, उसकी तो बात ही कुछ अलग है।

उन्होंने आगे लिखा, निमकी मुखिया और निमकी विधायक के बाद स्टार भारत का नया शो तेरी लाडली मैं करना, मेरे लिए घर वापसी जैसा सुकून और खुशी देने वाला है।

इसके लिए मैं तहे दिल से प्रोडक्शन हाउस पनोरमा का शुक्रिया अदा करती हूं।

इस शो में वैशाली के किरदार की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है।

नीलिमा सिंह ने अपने किरदार के बारे में बताया कि तेरी लाडली मैं में मेरी भूमिका अनारो के पूर्ण विपरीत है।

उन्होंने कहा, तेरी लाडली मैं में मैं अक्षत की मां वैशाली की भूमिका निभा रही हूं।

वह एक बहुत ही सेल्?फ मेड महिला है और एक कामकाजी मां है।

वह सभी सकारात्मकता के साथ एक सुलझी हुई महिला है।

लेकिन उसे इस तरह की बीमारी है कि वह किसी भी दोषपूर्ण चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकती है।

जब वह अपने आसपास ऐसी टूटी हुई चीजें देखती है तो वह परेशान हो जाती है।

उन्होंने कहा कि शो की कहानी तब खुलेगी, जब शो की लीड अभिनेत्री, जो बोल नहीं सकती है, वह मेरे बेटे, अक्षत के जीवन में आएगी।

बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री नीलिमा सिंह, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मां हैं।

Share This Article