नयी दिल्ली: सरकार ने नीट-पीजी परीक्षा के लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके तहत परीक्षा केंद्रों के विकल्पों का दायरा बढ़ाया जाएगा, अभ्यर्थियों को परीक्षा वाले शहरों तक यात्रा की योजना बनाने के लिए ज्यादा समय दिया जाएगा और परीक्षा में हर सवाल के लिए ज्यादा समय मिलेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन सुधारों का मकसद राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-परास्नातक (नीट-पीजी) के उम्मीदवारों के लिए प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाना है।



