Latest Newsझारखंडशहीदों और पूर्वजों के सपनों के अनुरूप झारखंड का कर रहे नव...

शहीदों और पूर्वजों के सपनों के अनुरूप झारखंड का कर रहे नव निर्माण: हेमंत सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: CM हेमंत सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन शनिवार को स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती (Birth Anniversary) के अवसर पर लोवाडीह, रांची स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे।

उन्होंने अलग झारखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही मंत्री जगरनाथ महतो, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीता सोरेन एवं अन्य ने भी दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि (Tribute) दी।

CM ने कहा कि अलग झारखंड राज्य आंदोलन (Movement) में यहां के वीर सपूत निर्मल महतो, बिनोद बिहारी महतो सहित हजारों आदिवासी- मूल वासियों ने अहम भूमिका निभाई ।

इन महान विभूतियों ने जल, जंगल, जमीन एवं अलग झारखंड राज्य की परिकल्पना को पूरा करने का काम कर दिखाया है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है।

अलग राज्य के लंबे संघर्ष में कई अगुआ साथी, मार्गदर्शक, पिता तुल्य एवं बड़े भाई समान वीर शहीदों ने अपना घर-द्वार छोड़कर इस राज्य के लिए सर्वस्व समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि झारखंड के जनमानस के बीच से जितने आंदोलनकारी (Agitator) निकल कर आए हैं तथा उन्होंने जिस तरह अपने आप को इस राज्य के लिए समर्पित किया है, यह हर किसी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

राज्य में विकास के लिए सकारात्मक माहौल बनाने का काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के वीर सपूतों के लंबे संघर्ष (Struggle) के बाद अलग झारखंड राज्य हमें मिला। लेकिन राज्य गठन के 20 वर्ष पूरे होने के बाद भी जो विकास और उन्नति का सपना हमारे पूर्वजों (Ancestors) ने देखा था वह टूटता और बिखरता नजर आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में समस्त झारखंड वासियों ने पूरी ताकत और शिद्दत के साथ अपनी सरकार बनायी है। हमारी सरकार सभी के चेहरों पर मुस्कान वापस लौटने का काम कर रही है।

Corona संक्रमण काल से निकलते हुए हमारी सरकार ने राज्य में सकारात्मक माहौल (Positive Atmosphere) बनाने का काम किया है। हमारी सरकार निरंतर जन आकांक्षाओं और जनहित के कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

अलग झारखंड के लिए बड़े भाई ने सब कुछ न्योछावर कर दिया

CM ने कहा कि आज स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती पर उन्हें हर कोई याद कर रहा है। बड़े भाई दुर्गा सोरेन ने अपना जीवन राज्य एवं संगठन को समर्पित किया था।

उनके बताए रास्ते पर चलते हुए हम सभी को राज्य और संगठन को मजबूत और आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि आप सभी राज्य सरकार की भावी योजनाओं (Future Plans)को घर-घर तक पहुंचाने में सरकार को सहयोग करें।

जल, जंगल, जमीन को बचाना है

पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने कहा कि आज हम अपने वीर शहीदों (Brave Martyrs) को याद कर रहे हैं ।

उन्होंने यहां की प्राकृतिक संपदा तथा जल, जंगल, जमीन को बचाने का काम किया है। आने वाली पीढ़ी भी झारखंड के जल,जंगल, जमीन बचाने का प्रयास करे, इसी में सभी की भलाई है।

परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद को किया नमन

स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम के पश्चात CM हेमन्त सोरेन ने परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर कांटाटोली चौक रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।

इस अवसर राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह JMM के पूर्व केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम, केन्द्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, सुशीला एक्का, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...