भारत में कोरोना के 1,17,100 नए मामले, कुल एक्टिव केस हुए 3 लाख

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,17,100 नए मामले सामने आए, जो पिछले दिन के 90,928 मामलों की तुलना में ज्यादा है।

ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को साझा किए।

तो वहीं बीते 24 घंटे में 302 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,83,178 हो गई है।

कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3,71,363 हो गए हैं, जो देश में कुल पॉजिटिव मामलों का 1.05 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पूरे देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट की संख्या बढ़कर 3,007 हो गई है।

हालांकि ओमिक्रॉन के 1,199 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। अब तक 27 राज्यों में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में कोरोना के 30,836 मरीजों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,43,71,845 हो गई है। इसी के साथ भारत की रिकवरी दर 97.57 प्रतिशत हो गई है।

देशभर में कुल 15,13,377 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत में अब तक 68.68 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं।

बीते 24 घंटों में 94 लाख से ज्यादा वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह तक 149.66 करोड़ तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 18.14 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

Share This Article