देश में पिछले 24 घंटे में 33 हजार से ज्यादा नए मामले, 123 लोगों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या 33 हजार 750 से ज्यादा पहुंच गई है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 10 हजार 846 है। जबकि इससे 123 लोगों की मौत हो गई है।

सोमवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वाले की संख्या कुल तीन करोड़ 42 लाख, 95 हजार, 407 है।

देश का रिकवरी रेट 98.20 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 45, हजार 582 हो गई है।

देश में अबतक कुल 68.09 टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 8 लाख 78 हजार टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article