लोहड़ी का त्योहार सभी के लिए समृद्धि और खुशियां लेकर आए : राष्ट्रपति

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने गुरुवार को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुये कहा कि त्योहार सभी के लिए समृद्धि और खुशियां लेकर आएं।

राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट संदेश में कहा, “लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व की सभी को बधाई।

हमारे देश को परिभाषित करने वाली विविधता में एकता पर प्रकाश डालते हुए, ये त्यौहार प्रकृति के साथ हमारे जैविक संबंधों को रेखांकित करते हैं। त्योहार सभी के लिए समृद्धि और खुशियां लेकर आएं।”

उल्लेखनीय है कि देशभर में आज लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है जबकि 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व मनाया जायेगा।

Share This Article