प्रियंका गांधी ने लगाया अयोध्या में जमीन घोटाले का आरोप

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के रुपये का गलत उपयोग हो रहा है।

यह रुपया देश के सभी घरों से गया है। इसका सही उपयोग होना चाहिए था, लेकिन भाजपा नेताओं एवं अधिकारियों की मदद से इन रुपये की लूट मची है।

प्रियंका गांधी ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि बीते दिनों अयोध्या में तीन बड़े भ्रष्टाचार उजागर हुये हैं।

अयोध्या में दलितों के जमीन नियम के खिलाफ जाकर खरीद हुयी है।

उन्होंने कहा कि कुछ जमीनों को कम दाम पर खरीदकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बहुत अधिक पैसे में बेचा गया। इस भ्रष्टाचार में भाजपा के नेता और अधिकारी शामिल रहे हैं।

मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। इस बाबात प्रियंका ने कुछेक उदाहरण भी प्रस्तुत किये।

Share This Article