Latest NewsUncategorizedदेश की राजधानी दिल्ली में टीएनएज गल्र्स की प्रेग्नेंसी का तेजी से...

देश की राजधानी दिल्ली में टीएनएज गल्र्स की प्रेग्नेंसी का तेजी से बढ़ रहा ग्राफ, नेशनल सर्वे की रिपोर्ट जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS5 Survey) की रिपोर्ट चैंकानेवाली है। जहां भारत की राजधानी दिल्ली में 15 से 19 साल तक की लड़कियों के गर्भवती होने के आंकड़ों में तेजी से वृद्धि देखी गई है।

पहले की अपेक्षा इस उम्र की टीनएज और नाबालिग लड़कियां अब ज्यादा प्रेग्नेंट होने लगी हैं। आलम ये है कि दिल्ली में इस टीनएज ग्रुप की लड़कियों के गर्भवती होने की दर 3.3% है।

जो कि पिछले साल किए गए सर्वे से 1.2% ज्यादा है। पहले यह दर 2.1% थी। सर्वे के मुताबिक, सर्वे के दौरान इस उम्र की कई लड़कियां मिलीं जो उस वक्त मां बन चुकी थी या फिर गर्भवती थी।

रूरल एरिया की रिपोर्ट और भी हैरत करने वाली

इस रिपोर्ट में एक और चौंकाने देने वाला तथ्य सामने आया। दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में इस उम्र की लड़कियों के प्रेग्नेंट होने की दर 9.73% थी।

जबकि शहरी इलाकों में यह दर 3.2% है। यानी शहर की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में नाबालिग लड़कियां ज्यादा मां बन रही हैं। इस सर्वे में इसके पीछे का कारण भी बताया गया।

यह है टीनएज में प्रेग्नेंसी की वजह

विशेषज्ञों ने बताया कि इनमें कई लड़कियां ऐसी हैं जो रेप के बाद या जबरन संबंध बनाए जाने के बाद गर्भवती हो गईं।

कई लड़कियां अपनी सहमति से ऐसा करती हैं और जाने.अनजाने में प्रेग्नेंट हो जाती हैं। कम उम्र में शादी होना भी इसके पीछे की एक बड़ी वजह है।

कई जगह कम उम्र में लड़कियों की शादी की जाती है और वो कम उम्र में ही मां बन जाती है। कई लड़कियों के तो चोरी छुपे अबॉर्शन भी करा दिए जाते हैं।

spot_img

Latest articles

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...

रामगढ़ में एंटी क्राइम अभियान तेज, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Anti-crime Drive Intensified in Ramgarh: जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए देर...

खबरें और भी हैं...