अमृत महोत्सव का यह अमृत बजट: अश्विनी चौबे

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के बीच का यह “अमृत बजट” है। यह बजट “सबका साथ-सबका विश्वास” मूल मंत्र पर आधारित है।

अश्विनी चौबे ने ट्वीट कर कहा कि आज का बजट आम आदमी की आकांक्षाओं के अनुरूप है। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने वाला है। यह बजट “सबका साथ-सबका विश्वास” मूल मंत्र पर आधारित है।

आगे उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं एवं युवाओं के साथ किसानों, लघु उद्यमियों व्यापारियों के आदि का पूरा ख्याल रखा गया है।

कोरोना की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अन्य देशों की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत रही।

साल 2022-23 के इस बजट से अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी और देश के विकास को अधिक गति मिलेगी।

Share This Article