बाबा बैद्यनाथ को नवान्न पर्व पर अर्पित हुआ नए अन्न का भोग, उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

New festival In Baba Baidyanath: बाबा बैद्यनाथ धाम (Baba Baidyanath Dham) में आज गुरुवार को नवान्न पर्व धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ को नए अन्न का भोग अर्पित किया। महादेव को चूड़ा, दूध, दही और गुड़ अर्पित कर पारंपरिक पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

क्या है नवान्न पूजा का महत्व?

वरिष्ठ पुजारी केशव बलियासे (Keshav Baliase) ने बताया कि नवान्न पूजा सदियों पुरानी परंपरा है, जिसमें भगवान भोलेनाथ को नए अन्न का भोग लगाने के बाद ही भक्त इसे ग्रहण करते हैं। यह पर्व किसानों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है।

मंदिर के पुजारी बबलू पंडा ने बताया कि इस दिन किसान अपने घरों की साफ-सफाई के बाद भंडार से नया अनाज निकालकर अग्नि देवता को समर्पित करते हैं। इसके बाद नए चूड़ा, दूध, दही और गुड़ का प्रसाद बनाकर भगवान भोलेनाथ और अन्य देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है।

बाबा नगरी में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। खरीफ फसल (Monsoon crops) की कटाई के बाद निकलने वाले नए अनाज को सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ और अग्नि देवता को चढ़ाया जाता है। इसके बाद ही लोग इस अनाज का उपभोग करते हैं।

Share This Article