1 अप्रैल से टोल टैक्स का नया नियम, अब कैश नहीं चलेगा

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

New toll tax rules from April 1 : देश में टोल टैक्स देने का तरीका 1 अप्रैल 2026 से पूरी तरह बदलने वाला है। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए Toll Plaza पर कैश में भुगतान को पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है।

यानी अब हाईवे पर सफर करते समय टोल Tax देने के लिए आपके पास Digital विकल्प ही होना चाहिए।

अब सिर्फ FASTag और UPI से होगा भुगतान

सरकार के नए नियम के अनुसार, 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर सिर्फ FASTag और UPI से ही भुगतान किया जा सकेगा। कैश लेन को पूरी तरह हटा दिया जाएगा।

सड़क परिवहन मंत्रालय का कहना है कि देश तेजी से डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है और यह फैसला उसी दिशा में एक अहम कदम है।

लंबी कतारों से मिलेगी राहत

अभी कई Toll Plaza पर FASTag होने के बावजूद लोग कैश लेन का इस्तेमाल करते हैं। इससे टोल प्लाजा पर लंबी कतारें लग जाती हैं और समय की बर्बादी होती है।

कैश लेन बंद होने के बाद ऐसी समस्या कम होगी और यात्रियों को बिना रुकावट सफर करने में मदद मिलेगी।

यात्रा होगी आसान और तेज

सरकार का मानना है कि डिजिटल भुगतान से न सिर्फ समय बचेगा बल्कि टोल प्लाजा पर Traffic भी कम होगा। FASTag से अपने आप टोल कट जाने से गाड़ियों को बार-बार रुकना नहीं पड़ेगा।

MLFF टोलिंग पर भी काम

यात्रा को और आसान बनाने के लिए सरकार मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग System शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत देश के 25 टोल प्लाजा पर पायलट प्रोजेक्ट चलाया जाएगा।

इस सिस्टम में टोल प्लाजा पर कोई बैरियर नहीं होगा और गाड़ियां बिना रुके निकल सकेंगी। टोल की राशि सीधे FASTag से कट जाएगी।

यह बदलाव छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों सभी के लिए सफर को ज्यादा आसान और आरामदायक बना देगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।