न्यूजीलैंड ने म्यांमार के साथ खत्म किया सैन्य व राजनीतिक संबंध

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लिंगटन: न्यूजीलैंड ने मंगलवार को म्यांमार के साथ सभी प्रकार के सैन्य और राजनीतिक संबंध खत्म कर दिए हैं।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डन ने घोषणा करते हुए कहा कि म्यांमार में सत्ता तख्तालट के बाद न्यूजीलैंड, म्यांमार के साथ सभी प्रकार के सैन्य और राजनीतिक संबंध खत्म कर लिए हैं।

आर्डन ने बताया कि इस कदम के साथ म्यांमार के सैन्य अधिकारियों को न्यूजीलैंड में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया है कि वो म्यांमार में सैन्य तख्तापलट की निंदा करें।

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड में सैन्य तख्तापलट के बाद नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता आंग सान सू की और अन्य शीर्ष नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

इसके विरोध में म्यांमार के लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और हिरासत में लिए गए नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

Share This Article