न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया विराम

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। लंबे समय तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली डाउन ने अपने करियर पर विराम लगा दिया है। लॉरेन डाउन ने वर्ष 2011 में ऑकलैंड की घरेलू टीम के लिए टी20 क्रिकेट से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कुल 202 घरेलू मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 101 लिस्ट-ए और 101 टी20 मुकाबले शामिल हैं।

आपको बता दे कि वह न्यूजीलैंड की सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में से एक हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके नाम टी20 में 1496 रन और लिस्ट-ए में 2690 रन दर्ज हैं। करियर के शुरुआती दौर में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए उन्होंने 41 विकेट भी हासिल किए। इसके साथ ही, डाउन पांच बार प्रतिष्ठित हैलीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं।

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें 2018 में मिला, जब उन्हें न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया। डाउन ने न्यूजीलैंड के लिए 35 वनडे और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उनका टी20I डेब्यू फरवरी 2020 में हुआ था, जबकि उन्होंने अपना आखिरी टी20I मुकाबला दिसंबर 2022 में खेला।

संन्यास की घोषणा के बाद लॉरेन डाउन ने कहा कि न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात रही। उन्होंने अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने पर आभार जताया और कहा कि उन्हें टीम के साथ बिताए पल हमेशा याद आएंगे। डाउन का करियर समर्पण, निरंतरता और टीम भावना का प्रतीक रहा है। लॉरेन घरेलू क्रिकेट में उनके योगदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी सेवाओं को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।