रांची में नवविवाहिता सानिया परवीन की कमरे में लटकी मिली लाश, पुलिस कर रही जांच

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: नगर के चान्हो थाना के ग्राम बेतलंगी में रविवार को एक नवविवाहिता सानिया परवीन (20) ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर चान्हो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार सानिया की शादी एक महीना पहले ही ग्राम बेतलंगी के परवेज अंसारी के साथ हुई थी।

घर वालों के अनुसार सुबह घर के सभी लोगों के साथ सानिया भी सोकर उठी थी। बाद में सभी अपने अपने काम पर चले गये।

तब सानिया अपने कमरे में चली गयी और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर घर की महिलाओं ने उसे आवाज दी गयी।

कोई जवाब नहीं मिली तब बस्ती के लोगों को जानकारी दी गयी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा को खोला गया।

जहां कमरे में सानिया का शव लटक रहा था। बाद में मामले की जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंची सानिया के पिता ने कहा कि वह शादी से पहले से ही दिमागी तौर पर परेशान रहती थी।

Share This Article