देवघर में 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: देवघर जिला के साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराध के आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि साइबर थाना की पुलिस ने सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के सोनारायठाढ़ी, मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोरने, देवीपुर थाना क्षेत्र के अड़रिया और बुढ़ई थाना क्षेत्र के झिलुआ गांव से आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

इन साइबर अपराधियों के पास से 11 मोबाइल फोन और 21 सिम कार्ड बरामद किया गया है।

Share This Article