दुमका में आग ताप रही महिला झुलसी, इलाज के दौरान मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: आग में झुलसी शबनम देवी की बुधवार को फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

आग लगने की यह घटना 11 फरवरी को रामगढ़ के दुधवाठाड़ी गांव में हुई थी। परिजनों ने इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। कई दिनों के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

नगर थाना की पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम कराया और उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि महिला खाना खाकर आग ताप रही थी।

इसी बीच उसके साड़ी के आंचल में आग लग गई और आग उसके पूरे शरीर में फैल गई। आग से वह बुरी तरह से झुलस गई थी।

उसके पति ने उसे बचाने का भी प्रयास भी किया था,पर उसे नहीं बचाया जा सका। पत्नी को बचाने में पति का हाथ भी आग से झुलस गया था। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

Share This Article