गिरिडीह में जमीन विवाद, लाठी और रॉड से मारकर किया घायल, पुलिस कर रही मामले की जांच

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जमीन विवाद में शनिवार को जमकर हुई मारपीट में अरगाघाट निवासी अशोक केसरी और उसका भतीजा टिंकू केशरी लाठी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों ने मारपीट का आरोप धारियाडीह निवासी रोहन सिंह उर्फ कर्मवीर, मनीष सिंह, विष्णु यादव पर लगाया है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

मारपीट के दौरान घटनास्थल पर स्थानीय महिलाओं ने विरोध किया तो सारे आरोपित वहां से भाग गये।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे रोहन सिंह, मनीष सिंह और विष्णु यादव अन्य लोगों के साथ पांडेडीह में रैयती जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे।

इसकी जानकारी मिलने के बाद शहर के अरगाघाट निवासी टिंकू केशरी अपने चाचा अशोक केसरी के साथ जमीन पर काम रोकने पहुंचा। इस बीच रोहन सिंह ने साथियों के साथ दोनों को लाठी और रॉड से मारपीट कर घायल कर किया।

घायल अशोक केसरी ने बताया कि जमीन उसकी पुस्तैनी है। आरोपित रोहन सिंह ने कहा कि जिस जमीन को लेकर विवाद है वो जमीन अशोक केसरी की दादी के वंशजों से चार माह पहले खरीदा था।

लिहाजा, जब भी जमीन पर कोई काम कराने जाते है तो अशोक और उनका भतीजा टिंकू केशरी मिलकर अड़चन पैदा करता है।

फिलहाल मामले में थाना प्रभारी विनय राम ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article