गिरिडीह में ठनका गिरने से युवक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के मार्खोगुंडी गांव में शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली से 22 वर्षीय युवक लक्ष्मण राय पुत्र भोगता राय की मौत हो गई। वह पांडेयडीह गांव का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार बारिश से बचने के लिए लक्ष्मण राय घटनास्थल पर एक इमली के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया।

इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली कड़की और पेड़ पर गिरी। मौके पर ही लक्ष्मण राय का मौत हो गयी।

जानकारी मिलने के बाद गांडेय पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

Share This Article