गुमला उपायुक्त ने सरकारी विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: उपायुक्त सुशांत गौरव ने सदर प्रखंड स्थित केंद्रीय विद्यालय, केजीबीवी, राजकीय उच्च विद्यालय एवं घाघरा प्रखंड के जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

केंद्रीय विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कंप्यूटर लैब का अवलोकन कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने लैब में अधिष्ठापित सभी कंप्यूटरों को क्रियाशील करते हुए उनका अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान वार्डेन ने विद्यालय में विज्ञान के शिक्षकों की आवश्यकता बताई।

उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही शौचालयों के रख-रखाव एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।

राजकीय उच्च विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में कार्यालय कक्ष में फर्जी गोदरेज की अलमीरा पाए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए फर्जी कंपनियों की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश सदर अनुमंडल पदाधिकारी को दिया।

जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया…

उपायुक्त ने घाघरा प्रखंड के मसरिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम संग्रहालय का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने सभी संधारित आकृतियों का उचित लेबलिंग करने तथा कलाकृतियों एवं हस्तकलाओं के इतिहास एवं संक्षिप्त विवरणी भी अंकित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा मसरिया डैम के अवलोकन कर दौरान उन्होंने स्थल एवं दोनों ओर के अप्रोच पर हाई मास्ट लाइट के माध्यम से पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान एडीपीओ पीयुष गुप्ता, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय निलिमा कुल्लु, केजीबीवी की वार्डेन रोहिणी, राजकीय उच्च विद्यालय के हेडमास्टर, जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य मौजूद थे।

Share This Article