Homeझारखंड25 दिसंबर को झारखंड में सबसे ज्यादा रांची में मिले कोरोना संक्रमित,...

25 दिसंबर को झारखंड में सबसे ज्यादा रांची में मिले कोरोना संक्रमित, राज्यभर में एक्टिव केस की संख्या 316 पहुंची

Published on

spot_img

रांची: कोरोना वायरस झारखंड को फिर अपनी चपेट में लेने लगा है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।

26 दिसंबर 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में अभी कोविड-19 के एक्टिव केसेज की तादाद 316 पहुंच चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले एक दिन में 25 दिसंबर 2021 को झारखंड में कोरोना संक्रमण के 58 नये मामले सामने आये। इसमें सबसे ज्यादा 22 संक्रमित व्यक्ति रांची में मिले।

वहीं, इसी दिन धनबाद में 13, हजारीबाग में दो, पूर्वी सिंहभूम में दो और देवघर में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये।

इस बीच राहत की बात यह है कि राज्य में 18 जिले ऐसे हैं, जहां 25 दिसंबर 2021 को एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला। इन 18 जिलों में खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, लातेहार, गुमला, बोकारो, गढ़वा, चतरा, पलामू, सिमडेगा, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पाकुड़ और साहेबगंज शामिल हैं।

मौजूदा समय में राज्य में एक्टिव केसेज की संख्या 316 पहुंच गयी है। इसमें अकेले रांची में अभी एक्टिव केसेज की संख्या 113 है।

वहीं, कोडरमा में 90, पूर्वी सिंहभूम में 25, धनबाद में 19, गुमला में आठ, बोकारो में छह, लातेहार में चार, चतरा में तीन, रामगढ़ में एक, हजारीबाग में एक, सरायकेला में एक, पश्चिमी सिंहभूम में एक और सिमडेगा में एक एक्टिव केस है।

spot_img

Latest articles

रांची सिविल कोर्ट ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी पॉलूस तिर्की को ठहराया दोषी

Jharkhand News: Ranchi Civil Court ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, इस मामले में की CBI जांच की मांग

Jharkhand News: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand Devghar News: देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

साहिबगंज अवैध खनन केस : निमाई चंद्र ने PMLA कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

Jharkhand News: साहिबगंज में अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी...

खबरें और भी हैं...