रांची की ओर से जा रही कार का यहां दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी ने मौके पर ही तोड़ा दम, चार अन्य लहूलुहान, दो की हालत गंभीर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेलाः रांची की ओर से जा रही एक कार सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे दर्दनाक सड़क हादसे की षिकार हो गई। NH-33 पर नारगाडीह के पास खड़ी कंटेनर को कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग घायल हो गए। मरने वालों की पहचान सुरेश करमाली तथा रेणुका देवी के रूप में हुई है।

वहीं, घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा गया है। इसमें दो लोगों की काफी नाजुक बताई जा रही है।

रांची की ओर से जा रही कार का यहां दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी ने मौके पर ही तोड़ा दम, चार अन्य लहूलुहान, दो की हालत गंभीर

क्या है मामला

जानकारी के अनुसारए कार में सवार 6 लोग हजारीबाग के बड़कागांव से जमशेदपुर गृह प्रवेश में हिस्सा लेने जा रहे थेए जिसमें महिला भी शामिल थी।

नारगाडीह के पास कार चालक ने वाहन से अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

वाहन में फंसे लोगों व मरने वालों के शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

क्या है हादसे की वजह

दुर्घटना में घायल हुए लोगों में से एक ने बताया कि वे लोग सुबह की पहली किरण निकलने के साथ ही घर से रवाना हुए थे। यात्रा काफी लंबी थी।

करीब आठ बजे कार चला रहे ड्राइवर की अचानक आंख लग गई। वह जब तक संभल पाता। कार ने रास्ते में खड़े कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी।

कार में बैठे लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही हादसा हो गया। दो लोगों की मौत हो गई। टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Share This Article