International Women’s Day : नारी सशक्तीकरण पर भाषण प्रतियोगिता

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में मंगलवार को नारी सशक्तीकरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

छात्राओं ने अपने भाषण के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उनकी शक्तियों के बारे में विस्तार से बताया।

प्रतियोगिता में सिमरन नाज, वरीशा प्रवीण और आरजू परवीन क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं, जिन्हें निदेशक सकलदीप भगत ने सम्मानित किया।।

संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सशक्तीकरण और उनके आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक अधिकार को दर्शाता है।

आजादी के 75 साल पर हमारा देश अमृत महोत्सव बना रहा है, जिसके तहत देश के सभी वर्गों को आत्मसम्मान का अवसर देने और उन्हें सशक्त बनाने का है।

इसलिए देश की महिलाओं को सशक्त और सबल बनाना भी हमारा लक्ष्य होना चाहिए। आज पूरे देश की महिलाएं स्वावलंबन की राह पर चलने लगी हैं और किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।

Share This Article