कोडरमा : झोलाछाप डॉक्टरों ने गर्भ में पल रही बेटी को मारने के चक्कर में ले ली दो बच्चों के मां की जान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: भ्रूण जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड डॉक्टर और गांव के झोलाछाप डॉक्टरों की करतूत ने शुक्रवार को दो बच्चियों की मां की जान ले ली।

महिला तीन माह की गर्भवती थी। कोख में बेटी की जानकारी मिलने पर गर्भपात कराया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।

बीते 10 मार्च की सुबह जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहा क्लीनिक परसाबाद के डॉक्टर अफताब ने एक महिला का गर्भपात किया, जो तीन महीने की गर्भवती थी।

नेहा क्लिनिक परसाबाद जयनगर पहुंचकर गर्भपात कराया

पहले से दो बेटियों की मां महिला फूला देवी (30) ने परिवार और पति राजेंद्र यादव दबाव में अल्ट्रासाउंड करवाया। बच्ची होने की जानकारी मिलने पर परिवार के दबाव में नेहा क्लिनिक परसाबाद जयनगर पहुंचकर गर्भपात कराया।

गर्भपात के बाद महिला की स्थिति गंभीर हो गई। उसे आनन-फानन में कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

परिवार वाले इस मामले में गोल मटोल जवाब दे रहे हैं। डॉक्टर आफताब ने स्वीकार किया है कि महिला का गर्भपात किया था।

Share This Article