पाकुड़ में बंद पत्थर खदान में मिली युवक की लाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के महारो स्थित बंद पड़ी एक पत्थर खदान में सोमवार को एक युवक का शव मिला है।

पुलिस शव को खदान से निकालने में जुटी है। खबर लिखे जाने तक शव को निकाला नहीं जा सका था।

मृतक थाना क्षेत्र के तारजोला निवासी नायका बेसरा बताया जा रहा है। परिजनों ने कपड़े देखकर उसे पहचाना है।

परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि नायका बेसरा गत चार फरवरी से लापता था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि किसी ने नायका की हत्या कर उसके शव को खदान में फेंक दिया है।

एएसआई राजेश राम ने बताया कि शव को निकाला जा रहा है। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

Share This Article