HomeझारखंडAJSU को गांव से लेकर शहर तक करना है मजबूत: चंद्रप्रकाश चौधरी

AJSU को गांव से लेकर शहर तक करना है मजबूत: चंद्रप्रकाश चौधरी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: आजसू पार्टी अपने संगठन को धरातल पर सशक्त करना चाहती है। यह उद्देश्य तभी सफल होगा जब पार्टी के अनुषंगिक इकाई के पदाधिकारी भी तन मन धन से संगठन विस्तार पर ध्यान देंगे।

यह बातें शनिवार को रामगढ़ में आयोजित पार्टी की बैठक में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि पार्टी को गांव से लेकर शहर तक मजबूत करना है।

यह तभी संभव है जब पार्टी के कार्यकर्ताओं और सदस्यों के बीच बेहतर सामंजस्य हो। यह सामंजस्य बनाने के लिए ही जन संग्रह धन संग्रह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

पार्टी के अनुषांगिक इकाइयों के नए पदाधिकारी मनोनीत हो चुके हैं। चंद्र प्रकाश चौधरी ने उन सभी पदाधिकारियों का पार्टी में स्वागत किया।

नए पदाधिकारियों में ऊर्जा भरने के लिए पार्टी के वरीय नेता रोशन लाल चौधरी ने कहा कि आज पार्टी का हर एक कार्यकर्ता सशक्त है।

उसकी यह मजबूती उनकी एकता की वजह से है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी ने की तथा संचालन सचिव लालचंद महतो ने किया।

नई कमेटी को मिली कई जिम्मेदारी

मौके पर नवमनोनीत पदाधिकारियों को पार्टी के जन संग्रह धन संग्रह कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिम्मेदारी दी गई।

साथ ही आगामी सात मार्च को आजसू पार्टी के द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों को जवाबदेही दी गई।

अनुषांगिक इकाई के पदाधिकारी संगठन का विस्तार कर अपने दायित्व का करे निर्वहन:चंद्रप्रकाश

मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि संगठन विस्तार से पार्टी की मजबूती संभव है। कोई भी पार्टी की रीढ़ उनके कार्यकर्ता होते है। कार्यकर्ताओ की एकजुटता से ही पार्टी हर में झंडा बुलंद करती है।

बैठक में गिरीडीह सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर महतो, जिला कोषध्यक्ष किशुन राम मुंडा, जिला प्रधानसचिव अनुज तिवारी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रचिया महतो, सचिव कृष्णा कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरीरत्नम साहू, जिला सचिव निर्मल महतो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रमणि देवी, सचिव देवंती देवी, आजसू छात्र संघ जिलाध्यक्ष देवा महतो, अनुसूचित जाति महासभा जिलाध्यक्ष उत्तम पासवान, सचिव अमरदीप राम, बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष गंगाधर महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिनहाज अंसारी, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष मोहर लाल महतो, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...