रामगढ़ में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के अड्डों को किया ध्वस्त

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: होली के त्यौहार के मद्देनजर जिले के कई सुदूरवर्ती इलाकों में अवैध शराब के कारोबार चल रहे थे।

इस सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त सुनील कुमार चौधरी के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि त्योहारों में शराब की खपत अधिक हो जाती है।

मौके पर अवैध शराब की खेप भी बाजार में बढ़ जाती है। अवैध कारोबार को खत्म करने के लिए बुधवार को गोला प्रखंड के कामता नदी के किनारे चल रही कई अवैध महुआ शराब ठिकानों को ध्वस्त किया गया है।

छापेमारी के दौरान करीब 2000 किलोग्राम जावा महुआ एवं करीब 200 लिटर महुआ शराब बरामद किया गया। साथ ही अवैध रूप से संचालित कई शराब अड्डों को भी ध्वस्त किया गया।

अवैध शराब चुलाई के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी टीम में उत्पाद पदाधिकारी मो० गुफरान,अनूप प्रकाश सहित गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे।

Share This Article