रांची रिम्स में Corona पॉजिटिव एक मरीज भर्ती

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची स्थित रिम्स अस्पताल में एक बार फिर कोविड पॉजिटिव का एक मरीज भर्ती हुआ है। अपर बाजार के 71 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता में कोविड का लक्षण पाया गया है, इसके बाद उन्हें रिम्स के यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक मार्च को रिम्स पूरी तरह से कोविड फ्री हो गया था।

लेकिन आज एक और मरीज भर्ती हुआ है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।उन्होंने बताया कि रिम्स में पोस्ट कोविड और ब्लैक फंगस का कोई भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article