रांची में अपराधियों ने मारी युवक को गोली, मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पुंदाग ओपी क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना गुरुवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने जाहिद अंसारी नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

जाकिर कॉलोनी में रहने वाले जाहिद अंसारी की गोली मारकर हत्या करने के पीछे आपसी विवाद की आशंका जतायी जा रही। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस वजह से युवक की गोली मारकर हत्या की गई है।

Share This Article