झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी विभागों के सचिवों और उपायुक्तों के साथ की समीक्षा बैठक

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी विभागों के सचिवों और उपायुक्तों के साथ मंगलवार को समीक्षा बैठक की।

इस दौरान मुख्य सचिव ने वित्त वर्ष 2021-22 के बजटीय प्रावधान से अब तक कितनी राशि खर्च की गयी। इसकी जानकारी उन्होंने ली और अधिकारियों को हर हाल में तेजी से राशि खर्च करने का निर्देश दिया।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि वित्त वर्ष समाप्ति पर है। ऐसे में विकास कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

उन्होंने वैसे मामलों की भी जानकारी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये ली जो विभाग और उपायुक्त स्तर पर जिलों में लंबित हैं।

प्रोजेक्ट भवन सभागार से की गयी समीक्षा में उन्होंने अधिकारियों को विकास के काम के लिए अधिक से अधिक योजनाएं स्वीकृत करने को कहा।

सीएस ने पथ निर्माण, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य विभाग, उद्योग सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि राशि आवंटन करते हुए योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कराये।

जिन योजनाओं की स्वीकृति हो चुकी है वैसी सड़कों, भवनों का टेंडर करके काम प्रारंभ कराने को कहा है। सीएस ने 25 फरवरी से शुरू होनेवाले बजट सत्र की तैयारी पर भी चर्चा की।

तीन मार्च को विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 का बजट भी पेश किया जाना है। ऐसे में विभागों के बजट की भी जानकारी ली गयी।

Share This Article