मेयर आशा लकड़ा ने किया दो योजनाओं का शिलान्यास

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने सोमवार को वार्ड नंबर 18 और 30 में दो योजनाओं का शिलान्यास किया।

इन योजनाओं के तहत वार्ड 18 में मेयर फंड से शहीद चौक के समीप रांची विश्वविद्यालय परिसर में 20 लाख 24 हजार 524 रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जाएगा।

इसी तरह 15वें वित्त आयोग के तहत आवंटित राशि से वार्ड 30 में विभिन्न पथों के किनारे 79 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जाएगा।

मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है।

उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नियमित अंतराल पर निर्माणाधीन योजनाओं की मॉनिटरिंग करें और काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।

काम निर्धारित समय पर शुरू हो और निर्धारित समय पर खत्म हो। निर्माण कार्य से संबंधित कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें।

Share This Article