लालू प्रसाद से मिलने रांची आएंगी राबड़ी देवी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की तबीयत दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। वह फिलहाल रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं।

लालू यादव से मिलने उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रांची आ रही हैं।

डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार लालू के किडनी फंक्शन का स्तर पहले से गिरा है। रिम्स द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट को आधार माने तो लालू के क्रीटनीन बढ़कर 4.1 पहुंच गया है।

इजीआरएफ 18 से घटकर 15.3 फीसदी तक आ गया है। उससे पहले भी राबड़ी देवी साल 2020 में लालू से मिलने आ चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि मिलने से पहले उन्हें बिरसा मुंडा जेल प्रशासन से इजाजत लेना अनिवार्य होगा।

Share This Article