सुबोधकांत सहाय ने सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बुधवार को एचईसी परिसर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में शिविर लगाकर कांग्रेस के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सहाय ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता के प्रति सदैव समर्पित है। लोकतांत्रिक मर्यादाओं को बनाए रखते हुए राष्ट्र के नवनिर्माण में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने लोगों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ने और लोकतंत्र को सशक्त बनाने की अपील की। सदस्यता अभियान शिविर में दो दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान के प्रति विशेष रूप से युवाओं का रुझान देखा गया।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनादि ब्रह्म, पूर्व छात्र नेता दीपक लाल, रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सुनील सहाय, सुधीर सिंह, राजन वर्मा आदि मौजूद थे।

Share This Article