सिमडेगा : बारात जाने के लिए घर से निकला, सुबह मिली लाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: जलडेगा प्रखंड के बलडेगा बिंरगाटोली कच्ची सड़क किनारे महुआ पेड़ के नीचे से बिंरगाटोली निवासी प्रमोद सिंह का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बलडेगा गांव में शादी समारोह था। कोनमेरला में शुक्रवार को सप्ताहिक बाजार भी था। मृतक की पत्नी सावित्री देवी ने बताया कि प्रमोद सिंह घर से बलडेगा शादी में बारात जाने के लिए निकला था।

लेकिन वह कोनमेरला सप्ताहिक बाजार चला गया था। वह बारात नहीं जा सका। शनिवार को ग्रामीणों ने महुआ पेड़ के नीचे प्रमोद सिंह को देखा।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना जलडेगा पुलिस को दी। खबर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article