Homeझारखंडनक्सली कुलदीप गंझू से NIA कर रही पूछताछ

नक्सली कुलदीप गंझू से NIA कर रही पूछताछ

Published on

spot_img

रांची: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा दस्ते के नक्सली कुलदीप गंझू (Naxalite Kuldeep Ganjhu) से पूछताछ कर रही है। रांची की NIA ब्रांच ने कुलदीप को तीन दिनों की रिमांड पर लिया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक NIA पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा में पिछले साल चार जनवरी को पूर्व विधायक गुरुचरण नायक (Gurcharan Nayak) पर नक्सली हमले की जांच कर रही है।

नक्सली कुलदीप गंझू से NIA कर रही पूछताछ - NIA interrogating Naxalite Kuldeep Ganjhu

कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा कुलदीप

कुलदीप गंझू रांची के बुढ़मू स्थित कनाड़ी गांव का रहने वाला है। उसने 22 दिसंबर, 2022 को चाईबासा में झारखंड पुलिस और CRPF के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया था।

कुलदीप के पास कोल्हान-पोड़ाहाट के जंगलों की पूरी जानकारी है। वह लंबे समय तक झारखंड-ओडिशा (Jharkhand-Odisha) के सारंडा क्षेत्र में सक्रिय रहकर कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...