NIA ने नक्सली अमन गंझू और जतरू खेरवार बुलबुल को रिमांड पर लिया

जानकारी यह भी है कि इलाके में कई स्थानों पर अभी भी गोला बारूद छुपाकर रखे गए हैं। NIA की सूचना पर कई स्थानों से गोला बारूद बरामद भी किए गए हैं

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: NIA ने कुख्यात नक्सली कमांडर (Naxalite Commander) अमन गंझू (Aman Ganjhu) और जतरू खेरवार को रिमांड पर लिया है।

अगले तीन दिन तक अमन और जतरू से NIA बुलबुल जंगल में IED ब्लास्ट (IED Blast) को लेकर पूछताछ करेगी।

अदालत ने फिलहाल मात्र दो दिनों तक की रिमांड को मंजूर किया

NIA की तरफ से दोनों ही कुख्यात नक्सलियों (Notorious Maoists) से पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड की अवधि की डिमांड की गई थी। हालांकि अदालत ने फिलहाल मात्र दो दिनों तक की ही रिमांड को मंजूर किया है।

दोनों नक्सली कमांडर रांची (Ranchi) के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (Birsa Munda Central Jail) में बंद हैं। NIA ने नक्सली अमन और जतरू को बुलबुल जंगल में चल रहे नक्सल अभियान के दौरान हुए सीरीज विस्फोट को लेकर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

IED ब्लास्ट में CRPF में कई जवान भी घायल हुए

उल्लेखनीय है कि झारखंड (Jharkhand) के लोहरदगा जिले (Lohardaga District) के घोर नक्सल प्रभावित बिहार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान कई IED Blast हुए थे।

इस दौरान नक्सलियों ने कई तकनीकों का भी इस्तेमाल किया था। इस IED ब्लास्ट में CRPF में कई जवान भी घायल हुए थे।

लोहरदगा के पेशरार थाना में इसकी FIR दर्ज की गई

लोहरदगा के पेशरार थाना (Peshrar Police Station) में इसकी FIR दर्ज की गई थी, जिसे NIA टेकओवर कर जांच कर रही है। इस Blast की योजना बनाने में कई बड़े नक्सलियों के हाथ होने की संभावना है।

जानकारी यह भी है कि इलाके में कई स्थानों पर अभी भी गोला बारूद छुपाकर रखे गए हैं। NIA की सूचना पर कई स्थानों से गोला बारूद बरामद भी किए गए हैं।

TAGGED:
Share This Article