आज रांची पहुंचेंगे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, तीन दिन रहेंगे झारखंड में

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे। 24 अक्टूबर की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मार्गदर्शन देंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर 23 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का झारखंड की धरती पर यह दूसरा आगमन है। अपने इस दौरे के तहत वे 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाली भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान वे पार्टी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन व दिशा-निर्देश देंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।