Homeझारखंडनीतीश कुमार और हेमंत सोरेन ने विपक्षी एकजुटता का दिया संदेश, बिहार...

नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन ने विपक्षी एकजुटता का दिया संदेश, बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने की एक साथ प्रेस वार्ता

spot_img

रांची: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) विपक्षी दलों को एकजुट करने के उद्देश्य से बुधवार की शाम रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर Guard of Honour दिया गया।

बिहार के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम (Chief Minister and Deputy CM) का स्वागत करने झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर और मंत्री सत्यानंद भोक्ता एयरपोर्ट पर पहुंचे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो भी मौजूद थे।

इसके बाद नीतीश कुमार ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों ने संयुक्त रूप से कांके स्थित CMO कार्यालय में पत्रकार वार्ता किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि जो राजनीतिक विचार है उसे एक करने के लिए फिर से एकजुट होकर बैठना पड़ेगा।

नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन ने विपक्षी एकजुटता का दिया संदेश, बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने की एक साथ प्रेस वार्ता-Nitish Kumar and Hemant Soren gave the message of opposition unity, Chief Ministers of Bihar and Jharkhand held a press conference together

नीतीश कुमार ने कहा कि हम सभी एकजुट हैं और एक साथ चलेंगे

सभी लोगों के विचारों को कैसे एक समान बनाएं इस विषय को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे अभिभावक जैसे हैं। साथ ही नई पीढ़ी के राजनीतिक सिपाही हैं। इनसे हमें बहुत कुछ सीखना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि हम सभी एकजुट हैं और एक साथ चलेंगे। देश में विपक्ष के अधिकांश लोग साथ हो जाएं यही प्रयास हो रहा है। लोकसभा का परिणाम देखिएगा, देश का इतिहास बदलेगा।

देश में एकतरफा काम हो रहा है, केवल अपनी कही जा रही है, विपक्ष की नहीं सुनी जा रही है। दोनों राज्य एक हैं। हम सभी को एक होकर झारखंड और बिहार (Jharkhand and Bihar) का विकास करना है। देश के विकास के लिए काम करना है।

नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन ने विपक्षी एकजुटता का दिया संदेश, बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने की एक साथ प्रेस वार्ता-Nitish Kumar and Hemant Soren gave the message of opposition unity, Chief Ministers of Bihar and Jharkhand held a press conference together

सबको मिलकर एकजुट होकर चलना पड़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन (Shibu Soren) से उनका पुराना संबंध रहा है। पहली बार वे मुख्यमंत्री बने थे तो गुरु जी का भी सहयोग था। हमारा संबंध पहले से ही ठीक रहा है। नीतीश ने कहा कि हमारा पूरा विश्वास है कि पूरे देश में विपक्ष के अधिकांश लोगों की एकजुटता हो जायेगी।

मिशन 2024 के लिए मिलकर चलेंगे। हम लोग एकजुट होकर देश में भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। सबको मिलकर एकजुट होकर चलना पड़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा।

इस मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री संजय झा, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश जेडीयू अध्यक्ष खीरू महतो, महासचिव श्रवण कुमार सहित जदयू के कई नेता मौजूद थे।

नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन ने विपक्षी एकजुटता का दिया संदेश, बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने की एक साथ प्रेस वार्ता-Nitish Kumar and Hemant Soren gave the message of opposition unity, Chief Ministers of Bihar and Jharkhand held a press conference together

बुधवार को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव रांची पहुंचे

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की पहल की जा रही है। बिहार के CM नीतीश कुमार ने इसकी पहल शुरू कर दी है।

नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन ने विपक्षी एकजुटता का दिया संदेश, बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने की एक साथ प्रेस वार्ता-Nitish Kumar and Hemant Soren gave the message of opposition unity, Chief Ministers of Bihar and Jharkhand held a press conference together

इसको लेकर उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की है। इसी सिलसिले में बुधवार को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव (Nitish Kumar and Tejashwi Yadav) रांची पहुंचे।

spot_img

Latest articles

विधवा से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले के गारू थाना पुलिस ने एक 36 वर्षीय...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेसा नियमावली लागू न होने तक बालू घाट और लघु खनिजों का अलॉटमेंट रोका

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट ने पेसा (पंचायत उपबंध विस्तार अनुसूचित क्षेत्र अधिनियम) नियमावली लागू...

हाजत में बंद आरोपी श्रीकांत चौधरी की संदिग्ध मौत, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले के गांवा थाना हाजत में बंद दो महिलाओं...

पुलिस ने डोडा तस्करी के दो तस्करों को पकड़ा, 1.5 लाख नकद समेत बाइक जब्त

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले की टेबो थाना पुलिस ने डोडा तस्करी पर शिकंजा...

खबरें और भी हैं...