नीतीश कुमार ने जेपी नडडा से की मुलाकात

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को स्टेट गेस्ट हाउस में  BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा से मुलाकात की।

इस दौरान NDA को एकजुट रखने और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

इस मौके पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय और विजय चौधरी आदि मौजूद रहे।

मंगलवार शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा प्रदेश BJP के नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर रणनीतियों पर चर्चा करने वाले है। नेताओं को नड्‌डा चुनावी टिप्स भी देने वाले है।

दरअसल नड्‌डा PMCH के शताब्दी समारोह में भी शामिल हुए। अपने संबोधन में नड्‌डा ने कहा कि मेरा जन्म भी PMCH में हुआ था। दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं जहां PMCH के डॉक्टर ना हो।

यह दुनिया का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां हम सभी को एक बार विजिट करना चाहिए। मोदी जी बिहार के विकास के लिए लगातार लगे हुए हैं।

उन्होंने बिहार को बीमारु राज्य से अगृणी राज्य बनाया। पहले बिहार की गिनती नीचे से होती थी अब ऊपर से होती है।

Share This Article