नोट से महात्मा गांधी का चेहरा हटाने की कोई योजना नहीं: RBI

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मीडिया में आई रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा है कि बैंक नोटों से महात्मा गांधी का चेहरा हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

आरबीआई ने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि मीडिया में ऐसी रिपोर्टे आ रही है कि केंद्रीय बैंक करेंसी नोटों से महात्मा गांधी का चेहरा हटाकर किसी और का चेहरा इस्तेमाल करने के बारे में विचार कर रहा है।

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि उसके पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

सोशल मीडिया पर ये इमेज वायरल

गौरतलब है कि मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि आरबीआई और वित्त मंत्रालय के अधीन सिक्योरिटी प्रिटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने IIT Delhi के दिलीप शाहनी को महात्मा गांधी, रविंद्रनाथ टैगोर और एपीजे अब्दुल कलाम के वॉटरमार्क इमेज वाले करेंसी नोट का नमूना भेजा था।

सोशल मीडिया पर ये इमेज वायरल हो चुके हैं ।

Share This Article