पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री ने 122 पूर्व विधायकों की सुरक्षा वापस ली

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीआईपी संस्कृति के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश देते हुए शनिवार को शपथ ग्रहण से पहले राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी सहित 122 पूर्व विधायकों, मंत्री और वीआईपी की सुरक्षा वापस ले ली।

पूर्व मंत्रियों में कांग्रेस के मनप्रीत सिंह बादल और परगट सिंह शामिल हैं, जो चुनाव हार गए हैं।

हालांकि, सूची में पूर्व मुख्यमंत्रियों- कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल और राज्य कांग्रेस प्रमुख सिद्धू के नाम नहीं हैं।

हालांकि, सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर, जो पूर्व विधायक हैं, उन लोगों में शामिल हैं, जिनकी सुरक्षा हटा ली गई है।

Share This Article