कुख्यात अपराधी राजा सिंह गिरफ्तार, रिम्स से इलाज के दौरान हुआ था फरार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Criminal Raja Singh Arrested: RIT थाना क्षेत्र समेत जमशेदपुर (Jamshedpur) में कई संगीन अपराधों में शामिल कुख्यात अपराधी राजा सिंह उर्फ पगला को RIT पुलिस ने एक हत्याकांड (Massacre) को अंजाम देने से पूर्व गिरफ्तार कर लिया है।

कुख्यात अपराधी राजा सिंह 24 मार्च को रांची के RIMS अस्पताल से फरार हो गया था।

RIT पुलिस ने राजा सिंह के साथ एक अन्य आरोपित प्रकाश गोप उर्फ छोटू गोप को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अपराधियों के पास से हथियार और गोली बारूद भी बरामद किया है।

सरायकेला SP मनीष टोप्पो ने मंगलवार को RIT थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि कुख्यात अपराधी राजा सिंह हाल में RIT थाना क्षेत्र में गोली चालन समेत अन्य कांडों में गिरफ्तार होने के बाद जेल गया था, जिसे जमशेदपुर के घाघाडीह जेल शिफ्ट (Prison Shift) किया गया था।

घाघाडीह जेल से इलाज के लिए उसे रांची RIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से वह 24 मार्च को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। फरार होने के बाद पुलिस ने उसे फिर गिरफ्तार कर लिया है।

कुख्यात अपराधी राजा सिंह और गिरफ्त में आया प्रकाश गोप कई आपराधिक कांडों में शामिल रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से राजा सिंह ने RIT, जमशेदपुर के टेल्को को समेत अन्य थाना क्षेत्रों में हत्या जैसी बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

इसके अलावा इस पर रांची के बरियातू थाना (Bariatu Police Station) में भी मामला दर्ज है।

SP ने बताया कि RIMS से फरार राजा RIT थाना क्षेत्र में किसी हत्याकांड को अंजाम देने वाला था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा है। पुलिस को आरोपित से कई जानकारियां दी हैं, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article