झारखंड

अब नागरिकों की जरूरत की चीजें उनके घर तक पहुंचाई जा रही: संजय सेठ

रांची: सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय की ओर से रांची जिला स्कूल मैदान में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया।

केन्द्र सरकार की एडीप योजना एवं पावरग्रिड की सीएसआर योजना के तहत 278 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायता उपकरण उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन रांची के सांसद संजय सेठ ने किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार हर नागरिक के प्रति संवेदनशील है।

हर नागरिकों की जरूरतों को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आज से पहले हमारे दिव्यांग जनों को किसी भी सहायता उपकरण के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था।

कई बार उन्हें सरकारी सहायता उपकरण नहीं मिल पाते थे।

जिसके कारण उनमें बड़ी निराशा देखने को मिलती थी लेकिन यह नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता है कि अब सरकार आपके दरवाजे तक सहायता उपकरण पहचान रही है।

 इन सहायता उपकरणों में मोटर चालित साइकिल से लेकर दिव्यांग जनों के लिए छड़ी तक शामिल है।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

सेठ ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “नर सेवा-नारायण सेवा” का मंत्र है, जिसपर चलते हुए इतने बड़े पैमाने पर दिव्यांगों को सहायता उपकरण उपलब्ध कराया गया है। सरकार का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास है।

हमारे दिव्यांग भाई बहनों को, बच्चों को सहायता उपकरण के अभाव में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

 उन्होंने कहा कि मैंने भी कई बार देखा है, दूर दूर से चलकर लोग सहायता उपकरणों के लिए आते हैं।

कई बार मिल पाता है, कई बार नहीं मिलता है। सहायता उपकरणों के बिना दिव्यांग जनों का जीवन अधूरा सा लगता है।

इसी सोच के तहत भारत सरकार ने यह तय किया कि दिव्यांग जनों को सहायता उपकरण उनके घर तक पहुँचाए जाएँ और आज यह हो रहा है।

यह भारत सरकार की प्रतिबद्धता है कि सरकार दिल्ली से चलकर आपके घर पर आ रही है। अब नागरिकों की जरूरत की चीजें उनके घर तक पहुंचाई जा रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker