NTPC के पार्थ मजूमदार ने की हजारीबाग उपायुक्त से मुलाकात

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी (कोयला खनन) निदेशक पार्थ मजूमदार ने मंगलवार को हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। नैंसी सहाय ने 26 फरवरी को हजारीबाग उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया है।

इस अवसर पर मजूमदार ने नैंसी सहाय का स्वागत किया। नैंसी सहाय पहले झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी, रांची की सीईओ थीं।

इस दौरान मजूमदार ने हजारीबाग प्रशासन से सभी समर्थन प्राप्त करने के लिए आभार व्यक्त किया।  हजारीबाग जिले में स्थित चार कोयला ब्लॉकों यानी पकरी बरवाडीह, चट्टी बरियातू, केरेन्डारी और बादाम के बारे में अवगत कराया।

उनके समक्ष इन खानों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी संक्षेप में चर्चा की गई। नैंसी सहाय ने धैर्यपूर्वक मुद्दों को सुनने के बाद आगे के रास्ते के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Share This Article