Latest NewsUncategorizedनूपुर शर्मा को बंगाल पुलिस ने भेजा समन, 20 जून को पेश...

नूपुर शर्मा को बंगाल पुलिस ने भेजा समन, 20 जून को पेश होने को कहा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को बंगाल पुलिस ने समन भेजा है।

उन्हें 20 जून को कोलकाता जिले के नारकेलडांगा थाने में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है।

नूपुर शर्मा के खिलाफ कोलकाता के अलावा पूर्व मेदनीपुर के कांथी थाने में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोलकाता पुलिस के एक सूत्र ने सोमवार को बताया कि नूपुर शर्मा को समन भेजा गया है और 20 जून को कोलकाता के नारकेलडांगा थाने में हाजिर होने को कहा गया है। यह समन नूपुर शर्मा के दिल्ली स्थित आवास पर भेजा गया है।

पांच दिनों से लगातारहो रहे विरोध प्रदर्शन

पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) के खिलाफ टिप्पणी को लेकर पिछले सप्ताह गुरुवार से ही राज्यभर में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन शुरू हुआ है।

पिछले पांच दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को नदिया में तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा हुई थी जबकि सोमवार को भी उत्तर 24 परगना के बारासात में रेल रोककर तोड़फोड़ की गई।

अल्पसंख्यकों के इस हिंसक प्रदर्शन और सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के खिलाफ व्यवसायियों (Businessmen) के संगठन ने 72 घंटे के बंद का आह्वान किया है।

spot_img

Latest articles

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया विराम

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने क्रिकेट...

Jharkhand Weather: अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 फरवरी को बारिश के आसार

रांची: झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। दोपहर के वक्त धूप इतनी...

संविधान की मूल भावना की पक्षधर रही है कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने...

विधानसभा के दूसरे दिन सरना धर्म कोड को लेकर गरमाई सियासत, हेमलाल मुर्मू का केंद्र पर तीखा हमला, BJP-JMM आमने-सामने

रांची: झारखंड में एकबार फिर से सरना धर्म कोड को लेकर सियासत गरमाई है।...

खबरें और भी हैं...